किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा होते हैं और उनकी भलाई के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अब सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसके तहत सभी किसानों के लिए ‘किसान आईडी’ बनाई जा रही है। यह आईडी किसानों की पहचान के लिए होती है और इससे उन्हें कई योजनाओं का सीधा फायदा मिलता है।
किसान आईडी क्या है?
किसान आईडी एक विशेष पहचान संख्या है, जो हर किसान को मिलती है। यह आधार कार्ड की तरह होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल किसानों के लिए होता है। किसान आईडी में किसान की व्यक्तिगत जानकारी, खेती की जानकारी, भूमि, फसलें और अन्य कृषि गतिविधियाँ दर्ज होती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे।
किसान आईडी के लाभ
किसान आईडी के कई फायदे हैं
- किसान आईडी से आपको पीएम किसान योजना का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में मिलेगा।
- किसान आईडी से इन चीजों की सब्सिडी आसानी से मिल सकेगी।
- किसान आईडी से बैंक से आसानी से कृषि ऋण मिलेगा।
- किसान आईडी से आपको फसल बीमा के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
- किसान आईडी से आपको मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए टोकन मिलेगा।
- किसान आईडी से कई प्रकार की कृषि सेवाओं का लाभ मिलेगा।
फार्मर आईडी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- किसान आईडी बनाने की कोई फीस नहीं होती है।
- एक किसान की केवल एक ही किसान आईडी बनाई जा सकती है।
- किसान आईडी में दी गई जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है।
- अगर किसान आईडी में गलत जानकारी दी गई, तो इसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
किसान आईडी के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसान आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी हैं
- आधार कार्ड
- खसरा/खतौनी की प्रति
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, आपको किसान आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर “नया खाता बनाएं” पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें।
- ओटीपी डालकर सत्यापित करें, फिर मोबाइल नंबर और ईमेल रजिस्टर करें।
- पासवर्ड सेट करें और “किसान के रूप में पंजीकरण करें” पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
किसान आईडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसे बनवाकर किसान न केवल अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि इसके जरिए कई लाभ भी उठा सकते हैं। यदि आपने अभी तक किसान आईडी नहीं बनवाई है, तो जल्दी से इसे बनवाएं और इसके लाभ का पूरा फायदा उठाएं।
Farmer Registry MP | Click Here |
Official Website | Click Here |